February 23, 2026 10:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हिमाचल प्रदेश

मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 5110 यात्रियों को दर्शन की इजाजत

अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम और फिसलन भरे रास्तों की वजह से एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद अब आज यात्रा फिर से शुरु हो गई है. आज सुबह बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर फिर से यात्रा शुरु की गई. अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों तीर्थयात्रियों को हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में दर्शन के लिए जाने की आज अनुमति दी दे दी गई गई है.

गौरतलब है कि एहतियात के तौर पर गुरुवार को किसी भी तीर्थयात्री को दोनों आधार शिविरों से गुफा मंदिर की की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, पर मार्ग के बीच अलग-अलग पॉइंट्स पर रोके गए 5110 यात्रियों को उनकी यात्री पूरी करने और दर्शन करने की अनुमति दी गई थी.

मौसम के मद्देनजर यात्रा रोकी गई थी

अधिकारियों ने कहा, “लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और ट्रैकिंग पथ असुरक्षित हो गए, जिसकी वजह से अधिकारियों को तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. प्रभावित हिस्सों की मरम्मत और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. बचाव दल और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्गों को यात्रा योग्य बनाने के लिए अथक प्रयास किया, और गुरुवार सुबह ही ट्रैक को चढ़ाई के लिए काबिल बनाया गया. मौसम के मद्देनजर यात्रा को रोके रखना उचित समझा गया.”

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मौसम में सुधार और संबंधित एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद आज सुबह नुनवान (पहलगाम) और बालटाल दोनों आधार शिविरों से यात्रा फिर से शुरू हो गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की यात्रा के पहले 15 दिनों के दौरान 2.56 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से निर्मित बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं.

इस बीच, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह 7,908 अमरनाथ यात्रियों का 16वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ है.

Related Articles

Back to top button