March 2, 2026 9:05 am
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...
पंजाब

Vigilance Bureau Action: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रेंट कलेक्टर और चपरासी रंगे हाथों गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय के रेंट क्लेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगा हाथों गिरफ्तार किया है। रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और एक संविदा चपरासी मोहम्मद तालीम को 18,000 रुपए की रिश्वत लेते काबू किया गया है।

इस संबंध में आज जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत करने वाले ने पंजाब वक्फ बोर्ड से तहसील बलाचौर के गांव भद्दी में 10 कनाल जमीन 2018 से 2021 तक के लिए लीज पर ली थी। 2021 में लीज खत्म होने के बाद, शिकायत करने वाले ने लीज रिन्यूअल के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड ऑफिस, गढ़शंकर में मोहम्मद यासीन से संपर्क किया। आरोपी मोहम्मद यासीन ने लीज रिन्यूअल की फाइल तैयार करने के बदले 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने पर रिश्वत की मांग घटाकर 20,000 रुपए कर दी गई। इसमें से 2,000 रुपए की राशि आरोपी मोहम्मद यासीन ने मौके पर ले ली और शेष 18,000 रुपए बाद में देने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो, शहीद भगत सिंह नगर की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button