February 23, 2026 9:54 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
बिहार

दरभंगा: टेम्पो से खींचकर छेड़ा ..भड़क गई डांसर, तीन लोगों को चाकू से गोदा, पेट से निकाल दी आंत

बिहार के दरभंगा में एक महिला डांसर ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. महिला डांसर ने बताया कि उसने अपने बचाव में युवकों पर वार किया, क्योंकि वह महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. ऐसे में अपने बचाव में उसने चाकू मारकर तीन युवकों को घायल कर दिया. ये मामला बिरौल थाना क्षेत्र से सामने आया है , जहां के पोखराम गांव में प्रोग्राम के बाद टेम्पो से लौट रही पांच महिला डांसरों के साथ शिवनगर घाट चौक के पास कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की.

इस दौरान तीन युवकों ने एक महिला डांसर खुशी यादव को टेम्पो से बाल खींचकर उतार लिया. इसके बाद खुशी ने भी खुद की रक्षा के लिए चाकू से वार कर दिया. खुशी के वार से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं युवकों की पिटाई से डांसर भी बेहोश हो गई. सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस घटना में महिला डांसर खुशी यादव समेत चार लोग घायल हो गए. चाकूबाजी और मारपीट की घटना के बाद महिला डांसर को बेहोशी की हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां डांसर की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पेट से बाहर आ गईं आंत

खुशी यादव के साथ घायल तीन युवकों में से एक शिवम सिंह की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. उसके पेट की आंत तक बाहर आ गई हैं, जिसका डीएमसीएच के डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन किया और बाहर निकली आंत का इलाज किया. हालांकि अभी भी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज अस्पताल में लगातार जारी है.

अपने बचाव के लिए किया वार

बेहोशी की हालत में डांसर खुशी यादव ने बताया कि उसके साथ कुछ युवक छेड़खानी की घटना कर रहे थे. ऐसे में उसने अपने बचाव के लिए चाकू निकाल कर वार कर दिया. वह उन युवकों को नहीं जानती. खुशी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. डांसर के साथी प्रेम कुमार ने बताया कि उसको जब सूचना मिली तब उसने उसके साथ काम करने वाली बाकी डांसरों और ऑर्केस्ट्रा के मालिक को फोन लगाया था, लेकिन सभी का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था.

Related Articles

Back to top button