March 30, 2026 3:10 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
खेल

इंग्लैंड से लौट रहा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, निजी कारणों से खेलने से किया इनकार

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में क्रिकेट खेल रहे हैं. इसमें से ही एक खिलाड़ी ने निजी कारणों से भारत लौटने का फैसला किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलने वाला ये बल्लेबाज अब इंग्लैंड में होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर नहीं आएगा. टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने यॉर्कशर के साथ 5 मैच की डील साइन की थी और वो 22 जुलाई को काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू भी करने वाले थे. हालांकि अब उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. CSK के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने नाम वापस लेने की वजह निजी कारणों को बताया है. उनके इस फैसले से यॉर्कशर को तगड़ा झटका लगा है.

ऋतुराज के न खेलने की क्या है वजह?

यॉर्कशर के हेड कोच एंथोनी मैकग्रा ने बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ निजी कारणों से अब मैच नहीं खेलेंगे. हम उन्हें स्कारबोरो या बाकी सीजन के लिए टीम में नहीं रख पाएंगे. ये निराशाजनक बात है. मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक होगा. हमें अभी-अभी पता चला है.

उन्होंने आगे कहा कि चैंपियनशिप शुरू होने में अब बस दो या तीन दिन ही बचे हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हम इस समय क्या कर सकते हैं? हम एक संभावित रिप्लेसमेंट की तलाश में लगे हैं, लेकिन हमारे पास समय कम है. मैं इस समय इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता. ऋतुराज का प्रदर्शन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और यॉर्कशर के लिए भी उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि अब वो इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

यॉर्कशर को लगा बड़ा झटका

ऋतुराज के टीम में ना रहने से यॉर्कशर को बड़ा झटका लगा है. इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है. ऋतुराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी. यही नहीं इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में भी ऋतुराज ने सिर्फ 5 मैच खेले थे और चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. अब ये देखना अहम होगा कि यॉर्कशर ऋतुराज की जगह किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल करता है.

Related Articles

Back to top button