April 3, 2026 10:41 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
मध्यप्रदेश

राजा रघुवंशी केस में लीक कॉल रिकॉर्डिंग सुन भाई बोला- सोनम का पूरा परिवार… CBI जांच की मांग

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने लीक रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद कहा- सोनम का पूरा परिवार केस में शामिल है. अब इस मामले की सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए. तभी सारा सच सामने आएगा. उन्होंने मेघालय पुलिस की कार्रवाई पर भी सलाव उठाए. दरअसल, सिलोम जेम्स समेत कई आरोपियों को जमानत मिलने के बाद विपिन का ये बयान सामने आया है

विपिन ने कहा कि मेघालय पुलिस की जांच में कोई कमी रही होगी इसलिए इन्हें इतनी जल्दी जमानत दे दी गई. इस मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए. विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम के साथ उसका पूरा परिवार मिला हुआ है और अब उसकी जमानत की कोशिशें चल रही हैं. राजा के भाई ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक कॉल रिकॉर्डिंग लीक होने से पता चला है कि सोनम अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही है.

दावा किया जा रहा है कि एक पत्रकार ने शिलॉन्ग के पुलिस अधिकारी से फोन पर बातचीत की जिससे यह पता चला कि जेल से सोनम अपने परिवार से बातचीत करती है. हालांकि, Tv9 भारतवर्ष इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. विपिन ने कहा- सोनम के परिवार का कहना था कि उनकी सोनम से बात नहीं होती है, लेकिन यह झूठ निकला. सोनम चार-पांच बार बात कर चुकी है.

विपिन बोले- मुझे लगता है कि सोनम और गोविंद चार सप्ताह से बात कर रहे थे. इनका पूरा परिवार मिला हुआ है. इन्होंने वकील किया है. वो सोनम की जमानत की कोशिश में लगे हैं. पहले सोनम ने राजा को धोखा दिया. अब उसका भाई हम सबको धोखा दे रहा है.

राजा की 23 मई को हुई हत्या

राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी. दोनों 20 मई को हनीमून पर गुवाहाटी और शिलॉन्ग के लिए निकल गए थे. 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए. काफी तलाश के बाद 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली थी. कई दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया था।.आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा के साथ हत्या की साजिश रची और उसके तीन दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया.

सिलोम जेम्स को मिली जमानत

शिलॉन्ग की एक अदालत ने इंदौर के राजा रघुवंशी की सोहरा में हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार इंदौर के एक प्रॉपर्टी डीलर को जमानत दे ही है. इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर के पास से मृतक की पत्नी सोनम के सोने के आभूषणों सहित अन्य सामान और एक पिस्तौल बरामद की गई थी. यह भी आरोप है कि सोनम हत्या के बाद इंदौर लौटने पर जिस फ्लैट में छिपी थी, उसकी व्यवस्था जेम्स ने ही की थी. अधिकारी ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों, फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बलिया को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद जमानत मिल चुकी है.

Related Articles

Back to top button