February 20, 2026 8:53 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
मध्यप्रदेश

इंदौर के स्कूल परिसर में 13 वर्षीय लड़के से कुकर्म, दो किशोरों को हिरासत में लिया गया

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक स्कूल परिसर में दो किशोरों ने 13 वर्षीय एक लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि पीड़ित परिवार को अनिवार्य मेडिकल जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जिसके बाद अधिकारियों ने इस देरी की जांच शुरू कर दी। अन्नपूर्णा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय नायर ने बताया कि 16 और 17 साल की उम्र के आरोपी लड़कों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को समय हुई जब पीड़ित स्कूल परिसर के खुले मैदान में खेल रहा था, तभी आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र नहीं हैं, उनमें से एक मिस्री है और आस-पास रहने वाले बच्चे अक्सर खुले परिसर में खेलने आते हैं। उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों के परिचितों के अनुसार, लड़के को जिला अस्पताल में कानून के अनुसार नमूनों की जांच कराने के लिए कहा गया था, जहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसके परिवार को बताया गया कि अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। परिवार ने परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से मुलाकात की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद बच्चे को सरकारी एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज होने के 17 घंटे बाद उसका परीक्षण हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परीक्षण के लिए पीड़ित के साथ पुलिसकर्मी भी गए थे। संपर्क करने पर, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने कहा कि उन्होंने देरी की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टरों से देरी के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।” उन्होंने बताया कि छोटे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वाब परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button