February 12, 2026 8:17 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

PGI के कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक दिन, लंबे समय बाद होने जा रहा बड़ा फायदा

चंडीगढ़ : पीजीआई के हजारों ठेका कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक दिन आ गया है। लंबे संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद अब डी.सी. रेट पर मिल रही मजदूरी की व्यवस्था को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार ने सेम एंड सिमिलर वेज लागू करने को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब 3500 ठेका कर्मचारियों को औसतन 7000 मासिक की वेतनवृद्धि और 19 महीनों का एरियर (कुल 50 करोड़ रुपए) मिलेगा। 6 दिसम्बर, 2024 को पी.जी. आई. प्रशासन की 8वीं याचिका को सेंट्रल एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड (सी.ए.सी.एल.बी.) के सामने रखा गया था, जिसमें 13 जनवरी, 2024 से लेकर 12 जनवरी, 2026 तक दोबारा छूट देने की अपील की गई थी।

बोर्ड ने 9 अक्टूबर, 2018 को दो साल की छूट की शर्त पर मंजूरी दी थी कि ठेका कर्मियों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन नियम लागू करने में देरी होती रही। इस प्रक्रिया को गति देने में ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जे.ए.सी.) और भारतीय मजदूर संघ (बी.एम.एस.) की सक्रिय भूमिका रही। श्रम मंत्रालय ने नोटिफिकेशन को पूर्व प्रभाव से लागू करने में कानूनी अड़चन का हवाला दिया, तब जे.ए.सी. ने केंद्रीय कानून मंत्री से सीधा संपर्क किया और समर्थन मांगा। लगातार फॉलो-अप के बाद 16 जुलाई को कानून मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी। जैक के चेयरमैन अश्वनी कुमार मुंजाल ने ठेका कर्मचारियों के सम्मान और अधिकार की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यह सिर्फ एक शुरूआत है, आगे भी कर्मचारियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

यह मिलेगा लाभ

पहले सफाईकर्मी को 20,000/माह मिलते थे, अब 27,000/माह मिलेंगे, प्रभावी तिथि 13.01.2024 से।
हॉस्पिटल अटेंडेंट्स, सिक्योरिटी व किचन स्टाफ आदि को भी समान वेतन और डी.ए. बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
कुल एरियर करीब 50 करोड़, यानी मासिक अंतर लगभग 3 करोड़ रुपए।

Related Articles

Back to top button