February 23, 2026 1:57 pm
ब्रेकिंग
Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ...
हरियाणा

Masoom Sharma Controversy: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, झज्जर सरपंच एसोसिएशन ने दी आंदोलन की बड़ी चेतावनी

झज्जर : हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झज्जर जिले की सरपंच एसोसिएशन ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है l एसोसिएशन का कहना है कि जब तक मासूम शर्मा सरपंचों से माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें झज्जर जिले में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं करने दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि हाल ही में जींद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा पर पूर्व सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरपंच, विधायक (MLA) व मंत्री जैसे जनप्रतिनिधियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। इन बयानों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरपंचों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। झज्जर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलवान सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मामला केवल झज्जर तक सीमित नहीं रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कमेटी से बातचीत कर यह प्रयास किया जाएगा कि हरियाणा भर में भी मासूम शर्मा के कार्यक्रमों का विरोध किया जाए। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button