February 23, 2026 7:49 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

पति का गला रेता फिर जलाकर मार डाला… तीन बच्चों को लेकर अज्ञात शख्स संग फरार हुई महिला

झारखंड के सराइकेला खरसावा में अवैध सबंधों के शक में पत्नी ने पति को मार डाला. फिर तीन बच्चों को लेकर फरार हो गई. मामला आदित्यपुर के सतबहनी धीराजगंज इलाके का है. पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी और महिला से अवैध संबंध हैं. महिला ने फिर पति का गला रेतकर और जलाकर उसे मार डाला. फिर बच्चों को लेकर अज्ञात शख्स संग भाग गई. मामले की जांच जारी है.

मृतक की पहचान राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो गिरिडीह का रहने वाला था. वह कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील का लैब टेक्नीशियन था. राजेश ने सोमवार से ही पत्नी के साथ रहना शुरू किया था. इससे पहले वह अकेले रहता था.

जानकारी के अनुसार, राजेश अपने दोस्तों के साथ पहले समृद्धि अपार्टमेंट में रहता था. सोमवार को उसकी पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे आदित्यपुर पहुंचे. पत्नी ने उसे साथ रखने का दबाव बनाया. इसके बाद राजेश ने गोरांगो मुखी नामक व्यक्ति से किराये पर मकान लिया. आसपास के लोगों की मानें तो राजेश से प्रतिदिन उसकी पत्नी झगड़ा करती थी. इस बीच गुरुवार को कोई व्यक्ति उसके घर आया.

पड़ोस की दुकानदार की मानें तो राजेश उसके यहां पनीर खरीदने आया था. उसने बताया था कि उसका साला आया है. संभवत: उसी रात उस अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने राजेश कुमार चौधरी की हत्या कर डाली. हत्या के बाद अपने बच्चों को लेकर उस अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई. पुलिस भी हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होने की बात कह रही है, क्योंकि हत्या के बाद दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया था. शनिवार को दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी.

ससुराल में किया था झगड़ा

रायपुर में रहने वाले मृतक के भाई के अनुसार- राजेश की पत्नी कुछ दिन पहले ही गिरिडीह स्थित घर गई थी और वहां झगड़ा करते हुए कहा था कि राजेश के साथ अब नहीं रहेगी. उसका आचरण ठीक नहीं है. ससुराल से अपने बच्चों को लेकर आदित्यपुर पहुंची थी.

कमरे से बदबू आने पर खुलासा

गिरिडीह के राजेश कुमार चौधरी सोमवार को ही अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गोरांगो मुखी के घर किराए पर रहने आया था. शनिवार सुबह कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि राजेश कुमार चौधरी का शव खून से लथपथ पड़ा है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. गांव वालों का कहना है कि घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी और बच्चे गायब हैं. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि प्रथम दृष्टया संदेह पत्नी पर ही है. मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button