February 28, 2026 2:38 pm
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द
पंजाब

आशू के सामने बोले होजरी कारोबारी,बिगड़ती कानून और बिजली व्यवस्था से चौपट हो रहा कारोबार

लुधियाना: हल्का वेस्ट के उपचुनाव में कांग्रेस उमीदवार भारत भूषण आशू की कैंपेन की कमान ही अब जनता ने अपने हाथ में ले ली है और दिन भर विभिन्न इलाकों में एक के बाद आशु की मीटिंगों का सिलसिला देर रात तक चल रहा है। इस श्रृंखला में वीरवार को हल्का वेस्ट के निवासियों की ओर से साउथ सिटी में सन व्यू के क्लब हाउस में आशु के हाथ मजबूत करने के लिए रखी गई मीटिंग में शहर के नामी होजरी  कारोबारियों ने कांग्रेस के पक्ष में ही वोट डालने का वायदा किया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए होजरी कारोबारी बिट्टू नवकार ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों और लुधियाना में बिगड़ती कानून व्यवस्था से व्यापार चौपट हो रहा है। फोकल पॉइंट, बहादुर के रोड, काली सड़क, राहों रोड समेत अन्य कारोबारी इलाकों में होने वाली लूटपाट की घटनाओं से भयभीत होकर लेबर कारखानों में नहीं आ रही जिसकी वजह से मशीनें बंद खड़ी होने के कारण उत्पादन पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। जी एस लाडी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के मौजूदा हालात इतने भयंकर हैं कि लोग रात को अपनी फैमिली के साथ बाहर डिनर करने जाने से कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासन में हर पक्ष से स्थिति पूरी तरह गड़बड़ा चुकी है।

पार्षद अरुण शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे करने वाली आप सरकार के कार्यकाल में सरकारी विभागों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा। कांग्रेस कैंडिडेट भारत भूषण आशू ने कहा कि उनको लुधियाना के व्यापारियों की मुश्किलों का भली भांति पता है क्योंकि वह इन्हीं के बीच में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हर जगह पर लॉ एंड ऑर्डर एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है वहीं बिजली के लंबे पावर कट भी प्रोडक्शन की लागत को बढ़ा रहे हैं।

आशु ने भरोसा दिलाया कि वह व्यापारियों की आवाज बनकर विधानसभा में उनके सभी मुद्दों को उठाएंगे ताकि सरकार के कानों तक व्यापारियों की मुश्किलें पहुंचाकर उनका समाधान करवा सकूं। आशु ने वोट के रूप में अपने लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि आज पूरे पंजाब की नजर लुधियाना वेस्ट के वोटरों पर हैं कि वे किस तरह से इस निकम्मी सरकार को 2027 में चलता करने की नींव इस 2025 के उपचुनाव में रखते हैं।

इस मौके पर रमेश कुमार सहगल,मदन लाल गाबा, सुमित गाबा,संजीव गाबा,कमल सेतिया,राजू जैन,नेता जी, व्हिस्की, बिट्टू वालिया,आशु मखीजा,अरुण जैन, प्रणाल,मंगत घई,अनमोल,संजीव वर्मा,विशाल बहल,आशु क्वातरा,सोनू कत्याल,करण सहगल ,प्रदीप खरबंदा, अतुल सहगल, एस एस खुरान,अमित भंडारी, सुमिल महेंद्रू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button