February 24, 2026 2:14 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

व्यूज की चक्करों में जोखिमभरा स्टंट: मशहूर youtuber danny duncan का चौंकाने वाला वीडियो वायरल

आज के सोशल मीडिया युग में “वायरल” होने की चाह और व्यूज बटोरने की होड़ में यूट्यूबर्स को आप कई तरह के खतरनाक स्टंट व हथकंडे अपनाते देख सकते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां मशहूर यूट्यूबर डैनी डंकन (Danny Duncan) ने एक बेहद हैरान कर देने वाला स्टंट किया है। इस स्टंट का मकसद सिर्फ एक था—ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज पाना।

दरअसल हाल ही में डैनी डंकन ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी Tesla (टेस्ला) कार को जानबूझकर एक ऊंची पहाड़ी से नीचे गिराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह एक सुनसान इलाके में खड़े होकर टेस्ला को सीधे ढलान की ओर ढकेलते हैं और कुछ ही क्षणों में कार पलटती हुई खाई में समा जाती है। इस पूरे घटनाक्रम को अलग-अलग एंगल्स से शूट किया गया है, ताकि दर्शकों को “फिल्मी” अंदाज में पेश किया जा सके। इस वीडियो को अब तक 11 दिन हो चुके हैं। अब तक इसे 2.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में डंकन को इस खतरनाक स्टंट की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है, जहां वह अपनी टेस्ला को एक ऊंची चट्टान से सीधे नीचे चलाते हैं। कैमरे में कार को हवा में उड़ते और नीचे गिरते हुए रिकॉर्ड किया गया है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल हो गया और अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। कई लोग इस स्टंट को मनोरंजक मान रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर नाराजगी भी जताई है। लोगों का कहना है कि ऐसा कंटेंट नई पीढ़ी को गुमराह करता है और स्टंट्स के प्रति एक खतरनाक आकर्षण पैदा करता है।

Related Articles

Back to top button