March 6, 2026 12:07 pm
ब्रेकिंग
इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा... इश्क का खूनी अंत! डिंडोरी में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग; दो दिन तक खाई... दहशत का तांडव! बेखौफ बदमाशों ने शांति से बैठे लोगों पर फेंका घातक 'सूअरमार बम', चीख-पुकार के बीच लहू... करोड़ों की चपत और अब आफत! सुरेश कुटे और पत्नी अर्चना के 'इन्वेस्टमेंट प्लान' का खुला राज, 2467 करोड़... T20 World Cup 2026 Final India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया! इंग्लैंड को रौंदकर खिता... Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने रिवील किया डेट ... सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! 3 दिन में रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई बेकाबू; जानें अब निवेश करें या गि... डिजिटल स्ट्राइक! पाकिस्तान से रची गई ईरान-इजरायल जंग की झूठी कहानी; हैक किए गए अकाउंट्स से फैलाया जा... Rang Panchami 2026 Upay: रंग पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगा प्यार और खुशहाली;... Summer Health Tips: गर्मियों में लू से बचना है तो अभी से पीना शुरू करें इस बीज का पानी; इम्यूनिटी भी...
दिल्ली/NCR

नवंबर में नोएडा एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, कितना बचा रनवे का काम?

नोएडा के जेवर में बन रह रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत को लेकर एक बड़ा अपडेट है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राधिरकरण की ओर से अपडेट दिया गया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राधिरकरण ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि नोएडा एयरपोर्ट से नंवबर में विदेशों के लिए प्लाइट्स शुरू हो जाएंगी.

नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए रनवे का काम 90 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है. प्राधिकरण के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जो अब लगभग उड़ानों के लिए तैयार हो चुका है. नोएडा एयरपोर्ट से 15 सितंबर तक कार्गों और घरोलू उड़ानों को शुरू करने की योजना है. इसके बाद एयरपोर्ट से नवंबर के अंत तक विदेशों के लिए प्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी.

एयरपोर्ट टर्मिनल को संवारा जा रहा

नोएडा एयरपोर्ट का काम करने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेलशनल ने फिनशिंग का काम चालू कर दिया है. विशेषकर एयरपोर्ट टर्मिनल को संवारने का काम किया जा रहा है. रनवे का काम भी 90 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है. एयरपोर्ट के आखिरी दो फेजों के काम को भी अगले दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि उड़ान शुरू करने के लिए अभी इजजात नहीं मिली है.

उड़ान के लिए अनुमति लेने की हो रही कोशिश

अधिकारी उड़ान के लिए अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि दो महीने में इजाजत मिल जाए. अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट देरी से पूरा हो रहा है. ऐसे में रोज 10 लाख रुपये का फाइन कार्यदायी कंपनी पर लगाया जा रहा है. साथ ही नियमित रूप ने एयरपोर्ट के काम की समीक्षा भी हो रही है. नोएडा एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बहुत ही जरूरी है.

बता दें कि एयरपोर्ट सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा. दूसरे चरण के पूरा होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी और ये बढ़कर तीन करोड़ यात्री सालाना हो जाएगी. एयरपोर्ट के विस्तार की आवश्यकता के मद्देनजर यीडा ने भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस अभी से शुरू कर दिया है.

Related Articles

Back to top button