February 23, 2026 4:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

दो मासूम बहनों को ऐसे खींच ले गई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खन्ना  : पुलिस जिला खन्ना के गांव पवात में एक गरीब मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सांप के डसने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान अनुपम (11) और सुरभि (8) के रूप में हुई। दोनों स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। मृतक बच्चियों की मां आशा देवी ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई सालों से गांव पवात के खेतों में बनी एक मोटर के पास झुग्गी में रहता है। उनके पति ने सालों पहले उन्हें छोड़ दिया था और वह अकेले ही अपने बच्चों का पेट पाल रही है।

शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद दोनों बेटियां मोटर वाले कमरे की छत पर सो गईं। रात करीब 1 बजे बिजली आ जाने पर वे नीचे आईं और थोड़ी देर बाद वापस छत पर चली गईं। कुछ देर बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं। जब देखा तो आंगन में एक सांप घूम रहा था। परिवार ने तुरंत सांप को मार डाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

कुछ ही मिनटों में अनुपम और सुरभि के मुंह से झाग निकलने लगी। दोनों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेत मालिक हरदीप सिंह ने बताया कि परिवार ने कल रात फोन कर बताया कि बच्चियों को सांप ने काट लिया है। जब मैं पहुंचा तो दोनों बच्चियां बेहोश पड़ी थीं। अस्पताल ले जाने पर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related Articles

Back to top button