February 12, 2026 8:10 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ किश्तवाड़ के डाचन एरिया में चल रही है. सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है. बताया है कि यहां जैश के कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर है.

इलाके की पूरी घेराबंदी की गई है. इस ऑपरेशन में सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से शामिल हैं. ये मुठभेड़ आज दोपहर के समय शुरू हुई है. आतंकियों को घेरकर दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी की मौत या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बल लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं.

दरअसल, एक दिन पहले काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) यूनिट घाटी के चार जिलों में 10 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाई थी. ये छापेमारी सीमा पार से जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल्ला गाजी द्वारा संचालित स्लीपर सेल और भर्ती नेटवर्क से जुड़ी हुई थी. यह तलाशी अभियान पुलवामा, श्रीनगर और बडगाम के कुछ जिलों में की चलाई गई थी.

J-K में आतंक के खिलाफ एक्शन

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बड़ा आतंक विरोधी अभियान छेड़ दिया है. किश्तवाड़ जिले में इससे पहले भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. पिछले दिनों राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जैसे संवेदनशील पहाड़ी जिलों में 70 से अधिक तलाशी अभियान चलाए गए.

6 जिलों में 50-60 आतंकी एक्टिव

सेना सूत्रों के मुताबिक, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी और उधमपुर जिलों में फिलहाल 50 से 60 आतंकियों की सक्रियता के इनपुट हैं. इनमें अधिकतर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं और छोटे-छोटे ग्रुपों में बंटकर गतिविधियां कर रहे हैं. इसके अलावा, LoC पार 70 से ज्यादा आतंकी लॉन्चपैड्स पर घुसपैठ की कोशिश में बैठे हैं, लेकिन सेना की सतर्कता से उनकी हर कोशिश नाकाम हो जाती है.

Related Articles

Back to top button