August 3, 2025 2:07 pm
ब्रेकिंग
*प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द कौन हैं परमवीर सिंह, जिन्हें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा निकृष्ट, ATS पर फिर निकाली भड़ास
पंजाब

पंजाब में प्रतिबंधित कीटनाशक की बड़ी खेप बरामद, जांच में जुटे कृषि अधिकारी

गुरदासपुर : किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, पंजाब सरकार के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के विशेष निर्देशों पर, खेतीबाड़ी और किसान कल्याण विभाग गुरदासपुर द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में कृषि सामग्री विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों की जांच की जा रही है। साथ ही, बीज, खाद और कीटनाशकों के नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर, कृषि अधिकारी (पौध सुरक्षा) डॉ. मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कलानौर के गांव नड़ांवाली स्थित काहलों खाद स्टोर के गोदाम में छापेमारी की गई। जांच के दौरान पंजाब सरकार द्वारा प्रतिबंधित कीटनाशक ग्लाइफोसेट ब्रांड “राऊंडअप” की 30 लीटर मात्रा बरामद की गई। इस पर विक्रेता नवतेज सिंह पुत्र दलबीर सिंह, निवासी मौड़ के खिलाफ थाना कलानौर में एफआईआर दर्ज की गई। इस छापेमारी टीम में डॉ. अर्पणप्रीत सिंह (नोटीफाइड कीटनाशक इंस्पैक्टर व कृषि विकास अधिकारी, पौध सुरक्षा) और डॉ. सोनल महाजन (कृषि विकास अधिकारी) भी शामिल थे।

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि खेती की लागत घटाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान गोदाम से बिना बिल के ग्लाइफोसेट 41% एसएल ब्रांड “राऊंडअप” (बैच नंबर: एस.ए.आर.यू.पी.-25003, निर्माण तिथि: 4/1/2025, समाप्ति तिथि: 3/1/2027) की 30 लीटर मात्रा (1 लीटर पैकिंग में) बरामद की गई।

Related Articles

Back to top button