March 6, 2026 10:46 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
दिल्ली/NCR

6 दिन बारिश से राहत नहीं! दिल्ली में येलो अलर्ट, UP से बिहार तक इन 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर कैसा है मौसम?

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. कभी हल्की तो कभी तेज बारिश अलग-अलग इलाकों में हो रही है. गुरुवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि कई इलाकों में तेज धूप भी खिली रही. अब मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 6 दिन और बारिश का अलर्ट से जारी किया है. पिछले दो दिन में दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी हुई.

3 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. लेकिन अब मौसम विभाग ने 4 जुलाई यानी आज के लिए दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. लेकिन अब अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है. आगे भी मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के देहरादून में बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं हिमाचल के शिमला में हल्की बारिश हो सकती है. आज से 9 जुलाई तक राजस्थान और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 4 और 5 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. दक्षिण कोंकण (दक्षिण तटीय महाराष्ट्र) और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

इन इलाकों में बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 4 से 9 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान बिहार, झारखंड, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में मेघालय, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आज तेलंगाना, केरल, कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

इन जगहों पर पर चलेंगी तेज हवाएं

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भी तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button