February 12, 2026 4:44 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

ASI का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड से पहले वीडियो में बताई हैरान कर देने वाली वजह

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई ने आत्महत्या कर ली। एएसआई का शव फंदे से लटका मिला। आरोप है कि एएसआई रेत माफिया की धमकियों से परेशान था, इसलिए उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। एएसआई ने सुसाइड से पहले एक वीडियो जारी किया जिसमें रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाना में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन से जुड़ा है। उन्होंने अपने घर में में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो में एएसआई प्रमोद पावन ने बताया कि थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य के लिए छुट्टी भी नहीं देते। न ही एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन दी जाती है। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के लिए गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।

Related Articles

Back to top button