Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

इंग्लैंड का ‘रवींद्र जडेजा’ चमकाएगा करुण नायर की किस्मत! मैनचेस्टर में दिखेगा 9 साल पुराना हैरतअंगेज खेल

इंग्लैंड की टीम का रवींद्र जडेजा. आप सोच रहे होंगे कि रवींद्र जडेजा तो टीम इंडिया के खिलाड़ी हैं, फिर वो इंग्लैंड के कैसे हो गए? तो यहां हमारा मतलब रवींद्र जडेजा से नहीं बल्कि उन्हीं के जैसे खिलाड़ी से है, जिसे मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह मिली है. कमाल की बात ये है कि इंग्लैंड का वो ‘रवींद्र जडेजा’ भारतीय खेमें में मौजूद करुण नायर की किस्मत चमकाने वाला है. मतलब इंग्लैंड में उसके होने का फायदा करुण नायर को मिलता दिख सकता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 9 साल पहले भी दुनिया इंग्लैंड के ‘रवींद्र जडेजा’ और करुण नायर के बीच के किस्मत कनेक्शन को देख चुका है.

इंग्लैंड का ‘रवींद्र जडेजा’

अब सवाल ये है कि 9 साल पहले क्या हुआ था? और, ये इंग्लैंड का ‘रवींद्र जडेजा’ कौन है? इंग्लैंड के ‘रवींद्र जडेजा’ से हमारा मतलब लियम डाउसन से है, जो कि गेंद और बल्ले दोनों से भारत के रवींद्र जडेजा की तरह ही मिजाज रखते हैं. लियम डाउसन को इंग्लैंड की टीम में जगह 2017 के बाद मिली है. 8 साल बाद वापसी करने वाले लियम ने इंग्लैंड के लिए अब तक 3 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 84 रन बनाने के अलावा 7 विकेट उन्होंने चटकाए हैं.

उनके अगर फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड को आप देखेंगे तो समझेंगे कि हम उन्हें इंग्लैंड का रवींद्र जडेजा क्यों कह रहे हैं? लियम डाउसन ने 212 फर्स्ट क्लास मैच में 10731 रन 18 शतक के साथ बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 317 विकेट भी चटकाए हैं. लियम डाउसन, इंग्लैंड के रवींद्र जडेजा हैं, ये तो आप जान गए. अब जरा ये भी जान लीजिए कि उनकी वजह से करुण नायर की किस्मत मैनचेस्टर में कैसे चमक सकती है. दरअसल, इसके प्रमाण पहली बार 2016 के चेन्नई टेस्ट में देखने को मिले थे. टेस्ट डेब्यू के बाद पहली दो पारियों में 4 और 13 रन बनाने वाले करुण नायर ने तीसरी पारी में नाबाद 303 रन ठोक दिए थे. ये वही टेस्ट था, जिसमें लियम डाउसन का डेब्यू हुआ था.

लियम के होने से चमकेगी करुण नायर की किस्मत!

चेन्नई में खेले उस टेस्ट के बाद ये दूसरा मौका है जब लियम डाउसन भारत के खिलाफ उस मैच में नजर आएंगे, जिसमें करुण नायर खेल रहे होंगे. अब ऐसे में अगर मैनचेस्टर में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर करुण नायर का किस्मत से कनेक्शन होता दिखे तो हैरान मत होइएगा.

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले पहले 3 टेस्ट की 6 पारियों में 131 रन ही बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 40 रन का है. लेकिन, मैनचेस्टर में इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है. इंग्लैंड के रवींद्र जडेजा के आने से करुण नायर की फिर वही 9 साल पहले वाली हैरतअंगेज बैटिंग देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.