February 23, 2026 1:32 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

पत्नी ने उठाया पति का वीडियो कॉल, सामने दिखी एक दुल्हन… फिर मिला ऐसा जवाब, न घर की रही न घाट की

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने पहली बीवी के होते-होते दूसरी शादी कर ली. फिर उसे वीडियो कॉल करके तीन तलाक भी दे डाला. जुर्म की इंतहां यहीं तक नहीं रुकी, ससुरालियों ने भी उसे घर से निकाल दिया. रोते-बिलखते पीड़िता थाने पहुंची. यहां उसने पूरी बात पुलिस को बताई. पति समेत ससुरालियों पर FIR दर्ज की गई है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

मामला इस्लामपुर मजरे केसराई इलाके का है. यहां रहने वाले कैसरजहां का निकाह करीब चार साल पहले सूरतगंज निवासी वकील उर्फ फरीद से हुआ था. आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए टॉर्चर देने लगे. उससे दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की डिमांड करने लगे. पीड़िता ने कहा- मेरे पिता ने शादी में पहले ही हैसियत से ज्यादा खर्च किया था. ऐसे में वो और दहेज कहां से देते. मैंने ससुरालियों को समझाया. पर उनका टॉर्चर नहीं थमा. मुझसे मारपीट भी की जाने लगी. कहते थे कि दहेज लाओ नहीं तो घर से निकल जाओ.

महिला के मुताबिक- इस दैरान मुझे टीबी की बीमारी हो गई. मेरे पति कोलकाता में नौकरी करते हैं. एक दिन अचानक से उनका मुझे वीडियो कॉल आया. उन्होंने मुझे सामने से एक दुल्हन दिखाई. बोले कि उन्होंने दूसरा निकाह कर लिया है. फिर उन्होंने तीन बार तलाक कहकर मुझे डायवोर्स दे दिया. यह सुनकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई है. ससुराल वालों को जब मैंने ये सब बताया तो उल्टा उन्होंने मुझे ही डांट दिया. फिर कहा कि तुझे छुआछूत की बीमारी है, इसलिए यहां से निकल जा.

पीड़िता ने मांगा न्याय

पीड़िता बोली- मैंने ससुरालियों के लाख मिन्नतें कीं कि मुझे इस तरह घर से न निकालें. बीमारी में मैं कहां जाऊंगी. मगर उनका दिल नहीं पसीजा. उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया. मैं चाहती हूं कि मेरे साथ जो इन लोगों ने किया है, उसकी इन्हें सजा मिले.

किनके खिलाफ FIR दर्ज?

मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों में महिला का पति वकील, ससुर यूनुस, सास सायरा, झनाका बानो, नाजरीन, अतीक, खालिक और एक ननद शामिल हैं. पुलिस ने कहा- आरोपियों से पूछताछ की जाएगी. आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button