August 3, 2025 8:39 pm
ब्रेकिंग
शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं...
पंजाब

Punjab में लग गई सावन की झड़ी, इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी Alert

पंजाब भर में देर रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। इससे तापमान में काफी गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच, आज सुबह से ही कई इलाकों में एक बार फिर घने बादल छा गए हैं, जिससे कई इलाकों में अंधेरा भी छा गया है। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में बारिश का असर देखने को मिलेगा। कई जगहों पर भारी बारिश होगी। विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच, विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, आज सुबह लगभग 10.30 बजे तक संगरूर, पटियाला, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन और कपूरथला में बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह विभाग ने 28 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है और अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button