March 25, 2026 8:27 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
राजस्थान

55 साल की महिला ने 17वीं संतान को दिया जन्म, 5 बच्चों की हो चुकी हैं शादियां, डॉक्टर बोले- नसबंदी के लिए करेंगे जागरूक

बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने वर्षों पहले हम दो हमारे दो का नारा दिया था. इसको लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है. लेकिन राजस्थान के उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यहां एक महिला ने अपनी 17वीं संतान को जन्म दिया है. इस महिला का नाम रेखा कालबेलिया है.

रेखा कालबेलिया की उम्र 55 साल है. बुधवार को झाड़ोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेखा ने 17वें बच्चे को जन्म दिया. इससे पहले उसके चार बेटे और एक बेटी जन्म के कुछ समय बाद ही गुजर चुके हैं, जबकि पांच बच्चों की शादी हो चुकी है. अस्पताल के वार्ड में जब लोगों को यह जानकारी मिली तो यह चर्चा का विषय बन गया.

रहने के लिए मकान तक नहीं

रेखा के पति कवरा कालबेलिया का कहना है कि उनके पास रहने के लिए मकान तक नहीं है और परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो रहा है. बच्चों की शादी और भोजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने 20% ब्याज पर कर्ज लिया और अब तक लाखों रुपये चुका दिए, लेकिन ब्याज खत्म नहीं हुआ.

कबाड़ बटोरकर चलाते हैं आजीविका

कबाड़ बटोरकर आजीविका चलाने वाले इस परिवार के किसी भी सदस्य को शिक्षा के नाम पर विद्यालय तक देखना नसीब नहीं हुआ. पूरा परिवार बेघर रहने को मजबूर है. कवरा कालबेलिया ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशन दरांगी ने बताया कि जब रेखा को भर्ती किया गया तो परिवार वालों ने उसकी चौथी संतान होने की जानकारी दी थी. लेकिन बाद में सामने आया कि यह उसकी 17वीं संतान है. अब विभाग की ओर से रेखा और उसके पति को नसबंदी के लिए जागरूक किया जाएगा. वहीं, मां और नवजात बिल्कुल स्वस्थ है.

Related Articles

Back to top button