February 12, 2026 6:48 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

कर्नाटक के जंगलों में अब नहीं चर पाएंगे मवेशी, पर्यावरण मंत्री ने क्यों लगाया बैन?

कर्नाटक के वन एवं पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने जंगल क्षेत्रों में मवेशियों को चराने पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए हैं. इस संबंध में उन्होंने विभाग के मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक को निर्देश दिए हैं. दरअसल पर्यावरणविदों का मानना है कि वन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मवेशियों को चरने की अनुमति देने से, जंगल में अभी-अभी उगे छोटे पौधे पालतू पशुओं के भोजन के रूप में इस्तेमाल हो रहे हैं. इससे जंगल में नए पौधे नहीं उग पाते है, जिसकी वजह से वन क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है. यही वजह है कि वन क्षेत्र में मवेशियों के चराने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है.

वन विभाग ने उस संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि जंगल में बड़ी संख्या में पालतू पशुओं के चरने से जंगल में शाकाहारी पशुओं के लिए चारे की भी कमी हो जाती है. इसके साथ ही मवेशी शहर से गांव और गांव से जंगल तक जाते है, जिसकी वजह से वन्यजीवों में संक्रमण का खतरा भी बना रहता है. इसलिए, वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों का मत है कि अभयारण्यों में बकरियों, भेड़ों और मवेशियों के चरने पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.

क्या होगा फायदा?

अगर जंगल में मवेशियों के चराने पर रोक लगा दी गई तो वन्यजीव-मानव संघर्ष भी कम होगा, क्योकि कई मामलों में ऐसा हुआ है कि जब जंगल में मवेशी चरने जाते है तो उन पर हमला कर जंगली जानवर उन्हें मार देते है. इसके बाद गुस्साए लोग गुस्से मे आकर जंगली जानवरों को मार देते है. हाल ही में एक मादा बाघ और उसके चार शावकों को इसी वन्यजीव-मानव संर्घष में मौत के घाट उतार दिया गया था.

तमिलनाडु में पहले से लगा है प्रतिबंध

वन विभाग ने बताया कि इसके अलावा, तमिलनाडु के जंगलों में पालतू पशुओं की चराई के विरुद्ध मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के बाद, पड़ोसी राज्य से मवेशियों को हमारे राज्य में लाकर जंगलों में चराया जा रहा है. अतः, कर्नाटक राज्य के वनों के संरक्षण एवं विकास के संदर्भ में, राज्य के सभी वन क्षेत्रों में पालतू पशुओं की चराई को प्रतिबंधित एवं निषिद्ध करने के लिए नियमानुसार कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.

मलनाड और तटीय इलाकों के लिए समस्या

वन विभाग के इस फैसले से मलनाड और तटीय इलाकों में एक और समस्या पैदा हो जाएगी. चूँकि इस क्षेत्र के ज़्यादातर लोग जंगल के किनारे रहते हैं, इसलिए वे अपने मवेशी, बकरियाँ और भेड़ें जंगल में चराते हैं. हालाँकि, अब वन विभाग ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है, जिससे विवाद पैदा होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button