February 23, 2026 11:14 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में खाई में गिरी सरकारी बस, 5 यात्रियों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित हो गई और खाई में में जा गिरी. इस सड़क हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई. वहीं हादसे में 20 यात्री घायल हैं. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं. ये सड़क हादसा मंडी जिले से 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में हुआ.

बस जब अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खाई में गिरी तो उस समय बस में 25 यात्री सफर कर रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही सरकाघाट थाने की पुलिस टीम और डीएसपी हादसे वाले जगह पर पहुंचे. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोग भी राहत और बचाव काम में प्रशासन की सहायता कर रहे हैं.

हादसे को लेकर मंडी एसपी ने क्या बताया

घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जहां घायलों को प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि हादसा किन वजहों से हुआ. वहीं इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र के पास तरांगला में बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई.

कई यात्रियों की हालत गंभीर

एसपी ने बताया कि इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का सरकाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय रूप से बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके मौजूद. जांच की जा रही है. उधर, चंबा जिले के मंडून गांव में बीती रात को एक शिक्षक की सड़क हादसे में जान चली गई.

Related Articles

Back to top button