February 23, 2026 11:05 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

56 घंटे लगातार दौड़कर 400KM का तय किया सफर… 56 भक्तों के कांवड़ उठाने से जलाभिषेक तक की कहानी

मध्यप्रदेश में शिव की नगरी कही जाने वाली शिवपुरी में सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति चरम पर है. शिवभक्तों द्वारा जिले भर में कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं, लेकिन कोलारस तहसील के सेसई सड़क गांव के युवाओं ने इस बार अनोखी मिसाल पेश की है. दरअसल गांव के 56 युवाओं ने उत्तरप्रदेश के सोरों से डाक कांवड़ भरकर 400 किलोमीटर का सफर लगातार दौड़ते हुए पूरा किया और बुधवार को गांव पहुंचकर रईया वाले हनुमान मंदिर स्थित भगवान शिव पर जल चढ़ाया.

तकरीबन 400 किलोमीटर दूर से दौड़ते हुए, गंगाजल लेकर आना और भगवान शिव का जलाभिषेक करना अपने आप में एक अनूठा मामला है. भक्ति का यह अनोखा सफर शिवपुरी जिले के सेसई सड़क गांव के युवाओं ने किया है. उन्होंने गांव के प्राचीन रईया वाले हनुमान जी मंदिर प्रांगण में बने शिव मंदिर पर माथा टेका. साथ ही बम बम भोले के जय-जयकार के साथ सावन के इस उत्सव को भक्ति मय कर दिया.

हाथ में गंगाजल और कई 400 KM की दौड़

देशभर में कावड़ यात्रा चल रही है. कावड़ लेकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रावण मास में नजर आ रहे हैं, लेकिन शिवपुरी में मंजर कुछ खास था. क्योंकि, यहां के जो युवा कावड़ लेने गए थे. वह गंगाजल हाथ में लेकर दौड़ते हुए नजर आए. गंगाजल लाने के लिए कावड़ यात्रा की परंपरा सालों पुरानी है, जिसे आज के युवा निभाने के साथ-साथ कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं. यही अनूठी पहल शिवपुरी से की गई जहां इन कावड़ यात्रियों ने अपने सफ़र को दौड़ते हुए पूरा किया. इन्होंने तकरीबन 400 किलोमीटर दूर की यात्रा दौड़ लगाते हुए पूरी की.

नगर में पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

कावड़ यात्रियों का यह अनूठा प्रयास नगर वासियों के दिल को छू गया, उन्होंने इनके हौसले और जज्बे को सलाम करते हुए उनके नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया. जहां शिव मंदिर में इन कावड़ यात्रियों को माला पहनाई गई और इन यात्रियों के साथ मिलकर खूब बम बम भोले का जय जयकार किया गया.

Related Articles

Back to top button