March 29, 2026 8:12 pm
ब्रेकिंग
IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार... Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां पंजाब विधानसभा में 'झूठा प्रस्ताव'? सुनील जाखड़ का CM पर बड़ा हमला, कहा- 'मुख्यमंत्री तुरंत माफी मां... सड़क पर मौत बनकर घूमा 'आवारा पशु'! भयानक हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिवार में कोहराम Punjab Crime News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर Punjab Vigilance Action: रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई Jalandhar News: ठेकों के बाहर उमड़ी भारी भीड़, सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन बेखबर
छत्तीसगढ़

भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने जा रहे 6 दोस्तों की दुर्घटना में मौत, मृतकों की हुई पहचान, 3 इंदौर के

राजनांदगांव: मध्य प्रदेश से ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्ननाथ के दर्शण के लिए जा रहे 6 लोगों की छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक युवक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है। मरने वालों में 4 युवक मध्य प्रदेश के थे, और दो लोग ओड़िसा के निवासी थे।

यह हादसा सुबह करीब छह बजे बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, इंदौर के युवक एक आर्टिगा कार (MP09DH8684) से ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे को में मरने वाले सभी युवकों की जानकारी सामने आ गई है। इसमें से 3 युवक इंदौर के हैं, एक एमपी के धार जिले का युवक है। अन्य दो मृतक ओड़िसा के हैं। जिनकी जानकारी इस प्रकार है।

  1. मृतक आकाश मौर्या, पिता राकेश मौर्या, उम्र 28 वर्ष, निवासी फोनिक्स टाउन, इंदौर तहसील इंदौर, जिला इंदौर, मध्य प्रदेशnaidunia_image
  2. मृतक गोविंद, पिता पूनमचंद, उम्र 33 वर्ष, निवासी कलालिया तहसील, जावरा कलालीया, देवास, रतलाम, मध्य प्रदेशnaidunia_image
  3. मृतक अमन राठौर, पिता शैलेन्द्र राठौर, उम्र 26 वर्ष, साकिन संत मार्ग गांधीनगर बड़ा बंगरादा, इंदौर, मध्य प्रदेशnaidunia_image
  4. मृतक सौरभ यादव, पिता राजेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन 09 माली बहोदिया हातोद एस.ओ. इंदौर, मघ्य प्रदेशnaidunia_image
  5. मृतक संग्राम केशरी सेती पिता पुरूषोत्तम सेती उम्र 38 साकिन बिरनिल कंतपुर बिरा नीलकंतपुर ओड़िसाnaidunia_image
  6. मृतक अभिषेक पाटीदार, पिता श्रीराम, उम्र 24 वर्ष, धार, मध्य प्रदेश

घायल- सागर यादव, पिता मनोज यादव, साकिन नया बसेरा गांधी नगर, थाना गांधी नगर, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button