February 11, 2026 6:21 pm
ब्रेकिंग
Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी... तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उता... Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस... इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप... लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का क... Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा...
मध्यप्रदेश

ई-रिक्शा पर प्रतिबंध के खिलाफ ‘आप’ की रिक्शा रैली, ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित

भोपाल : भोपाल में ई-रिक्शा प्रतिबंध के विरोध में आज आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने ‘रिक्शा रैली’ निकालकर प्रदर्शन किया। जिंसी धर्म कांटा से कलेक्टर कार्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। प्रदर्शन के चलते जहांगीराबाद चौराहा, जिंसी रोड और शब्बन चौराहा पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा, जिससे स्कूली बच्चों और ऑफिस जा रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

शहर में हज़ारों की संख्या में ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनमें से अधिकांश के पास परमिट नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने लिंक रोड-1, वीआईपी रोड और बोट क्लब क्षेत्र में ई-रिक्शा की आवाजाही पर 23 जुलाई से एक सप्ताह के लिए रोक लगाई है। अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रायल फेज है, जिसके आधार पर आगे स्थायी रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button