March 29, 2026 6:58 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
पंजाब

लो जी, अब देसी घी खाने वाले शौकीनों के लिए आ गई बड़ी Update, चौंका देगा पूरा मामला

अमृतसर : देसी घी खाने की शौकीनों के लिए झटके वाली खबर सामने आई है।स्वास्थ्य विभाग के फूड विंग ने भिंडर फार्म के पास स्थित गिलवाली गांव में नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। विभाग के सहायक फूड कमिश्नर रजिंदर पाल की अगुवाई में छापेमारी करने गई टीम ने 368 किलो नकली घी और 330 किलो बनस्पति व रिफाइंड तेल बरामद किया है। अलग-अलग प्रकार के 4 सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी लैब में भेज दिए गए हैं। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

सहायक कमिश्नर फूड रजिंदर पाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, फूड सेफ्टी कमिश्नर दिलराज सिंह (IAS) और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के निर्देशों पर की गई। फूड सेफ्टी विभाग और पुलिस विभाग ने मिलकर भिंडर फार्म के पास गांव गिलवाली में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा, जहां नकली देसी घी तैयार किया जा रहा था। यह फैक्ट्री G.K. Food Trading Company के नाम पर चलाई जा रही थी।

रजिंदर पाल सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का मालिक बिक्रमजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन पंकज कुमार, जो कि फैक्ट्री में काम करता था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान कुल 368 किलो नकली घी और 330 किलो बनस्पति व रिफाइंड तेल बरामद हुआ, जिसे घी में मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। एफ.एस.ओ. की ओर से कुल 4 सैंपल 2 घी के, 1 रिफाइंड तेल और 1 बनस्पति तेल के जब्त किए गए हैं। रजिंदर पाल ने कहा कि मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की टीमें सतर्कता से काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button