March 14, 2026 6:51 pm
ब्रेकिंग
Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाल... "अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव...
पंजाब

नशा तस्कर के खिलाफ जालंधर में बड़ी कार्रवाई, इस इलाके में चलाया पीला पंजा

जालंधर : शहर के हरदयाल नगर इलाके में नशा तस्करी के मामलों में कुख्यात विजय कुमार उर्फ लड्डू के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उसके घर में किए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया। नगर निगम की टीम ने पुलिस सुरक्षा के साथ मिलकर यह कार्रवाई की, जिसमें पीले पंजे से निर्माण को ढाया गया।

नगर निगम द्वारा पहले ही आरोपी को अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस भेजा गया था, लेकिन तय समय में कोई जवाब नहीं मिलने पर बुधवार सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय उर्फ लड्डू के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लड्डू ने नशे से कमाई गई रकम से अपने घर में गैरकानूनी निर्माण कराया था, जिसे अब ध्वस्त कर दिया गया है।

अवैध निर्माण गिरने के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से इलाके में कानून का डर और आम लोगों में भरोसा बढ़ेगा। प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं बरती जाएगी और नशा तस्करी से जुड़ी संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button