February 24, 2026 10:00 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

पंजाब के Doctors को बड़ा खतरा! Report पढ़ हैरान रह जाएंगे आप

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डाक्टर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स की सुरक्षा खतरे में है। प्रदेश में मरीजों का इलाज करने वाले डाक्टर्स पर तीमारदार हमले कर रहे हैं। रिकॉर्ड कहता है कि गत 18 माह में डाक्टर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स पर तकरीबन 70 हमले हो चुके हैं। वर्ष 2024 में 60 ऐसी वारदातें हुई जिनमें पेशेंट्स के तीमारदारों ने अस्पतालों में तैनात स्टाफ को या तो लहूलुहान किया या अस्पतालों की इमारतों में तोड़फोड़ की। मौजूदा वर्ष के गत 3 माह में लगभग 10 ऐसी बारदातें हुई, जिसमें हेल्थकेयर वर्कर्स की सुरक्षा खतरे में रही।

पंजाब के अस्पतालों में ऐसे हमले रोकने के लिए पंजाब सिविल मेडीकल सर्विसेज एसोसिएशन गत कई माह से सरकार से सुरक्षा कर्मचारियों की 24/7 तैनाती को लेकर गुहार लगा रही है। पंजाब सरकार ने हालांकि बीते साल अगस्त के माह में डाक्टर्स को लिखित में आश्वासन दिया था कि डाक्टरों की मांग जल्द पूरी कर दी जाएगी परंतु साल बीत जाने के बाद भी सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर सकी है। पंजाब सरकार ने अस्पतालों में पैसको के सिक्योरिटी गार्ड से जुड़ा प्रस्ताव बनाया लेकिन वित्त विभाग की आपत्ति की वजह से प्रस्ताव कागजों तक ही सिमट कर रह गया है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि सभी मामलों में त्वरित हस्तक्षेप किया। स्वास्थय मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मामलों में कार्रवाई की। जिसके परिणामस्वरूप कठोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और उपद्रवियों को पकड़ा गया। पंजाब सिविल मैडीकल सर्विस एसोसिएशन का कहना है कि सरकार पहले कभी इतनी सक्रिय नहीं थी, जितनी की गत एक वर्ष से रही है। हमलावारों पर सख्त कार्रवाई से समाज में कड़ा संकेत गया है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button