March 30, 2026 9:59 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मध्यप्रदेश

पांढुर्णा में चलते ट्रक में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर हो गया खाक

पांढुर्णा।  मध्य प्रदेश के पांढुर्णा नेशनल हाईवे 47 स्थित मोहि घाट पर फिर एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार पांढुर्णा के नेशनल हाईवे 47 स्थित मोहि घाटी पर चलते ट्रक में गुरुवार देर रात 2 बजे के आसपास आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक सावनेर से होते हुए भोपाल की ओर जा रहा था। मोहि घाट पर अचानक ट्रक में सामने के हिस्से में चिंगारी के साथ आग लग गई। ट्रक में आग लगते देख ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है।

देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पांढुर्णा से फायर ब्रिगेड आमला घटनास्थल पहुंचा। जहां कुछ हद तक आग पर काबू किया गया। सूचना के बाद पांढुर्णा डायल 100 के आरक्षक मूलचंद रघुवंशी ,गजेंद्र रघुवंशी और चालक रूपेश पाटिल घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान मौके पर ड्राइवर नहीं मिला।

जलती गाड़ी में भी जांच की गई लेकिन ड्राइवर नहीं दिखाई दिया। थाना प्रभारी अजय मरकाम का कहना है कि इस घटना से पूरा ट्रक जल गया है। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हुआ। वहीं ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। जुलाई माह में नेशनल हाईवे 47 पर ट्रक में आग लगने की दूसरी दुर्घटना है।

Related Articles

Back to top button