February 22, 2026 5:20 pm
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी...
बिहार

पाइप-नल पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे RJD विधायक, क्यों किया ऐसा विरोध-प्रदर्शन?

आज बिहार विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. जिसके कारण स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. इसी बीच आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. वो बिहार विधानसभा में नल-जल पहनकर पहुंचे. उन्होंने बिहार विधानसभा के बाहर नल-जल योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. नल-जल की योजना फेल है. इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा. वो गले में पाइप की माला और शरीर पर नल लटका कर पहुंचे.

मुकेश कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,”नीतीश कुमार हाय-हाय. नल-जल फेल है ये सरकार निक्कमी है. संपूर्ण सीतामढ़ी जिले में लोग पानी से त्राहिमाम कर रहे हैं. नल-जल सुचारू रूप से चल नहीं रहा. अगर नल-जल सुचारू रूप से चलता तो सीतामढ़ी जिले के लोग खेती तो छोड़िए पीने के पानी के लिए नहीं तरसते. हमने मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव को पत्र दिया. विभागीय मंत्री और कलेक्टर को भी पत्र दिया, लेकिन इनके कानों में जूं तक नहीं रें रहा.”

“नल-जल योजना फेल”

उन्होंने आगे कहा, “आप चलिए हमारे विधानसभा क्षेत्र में, अगर नल-जल चालू रहता तो लोग बूंद-बूंद के लिए नहीं तरसते. आप सोशल मीडिया पर भी देखिए. हम कई दिन से सदन में प्रस्ताव के लिए कह रहे हैं. मुख्यमंत्री को मिलकर मैंने पत्र दिया है, लेकिन नल-जल की योजना आज भी सुदृढ नहीं कि गई है.”

मुकेश यादव ने बिहार विधानसभा के मॉनसून सेशन के आखिरी दिन पाइप और नल को सिंबल के रूप में अपने शरीर पर पहनकर विधानसभा पहुंचकर नीतीश सरकार को घेरा, और कहा कि सरकार इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन सीतामढ़ी के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा. किसी ने ध्यान नहीं दिया. पिछले चार दिनों से विशेष वोटर लिस्ट रिविजन के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

Related Articles

Back to top button