February 24, 2026 2:37 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा, कभी पहाड़ की चढ़ाई तो कभी उफनती नदी पार कर रही विधायक

कवर्धा: छत्तीसगढ़ की जनता की समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा कांवड़ यात्रा पर निकली है. 21 जुलाई से मध्यप्रदेश के अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकली विधायक शुक्रवार को पांचवें दिन पंडरिया पहुंची. इस दौरान उन्होंने लगभग 110 किलोमीटर का सफर तय किया.

भावना बोहरा का स्वागत करने उतर रहे ग्रामीण: कांवड़ यात्रा के दौरान कठिन उबड़-खाबड़ पहाड़, रास्ते, नदी, घनघोर जंगल को पार कर विधायक अपना कांवड़ यात्रा पूरी कर रही है. हर रोज लगभग वह 20 किलोमीटर का सफर तय कर रही है.पंडरिया में प्रवेश करते ही विधायक का स्वागत करने हजारों लोग उमड़ पड़े. जगह-जगह फूल माला आरती के साथ उनका स्वागत किया गया.

भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा: ईटीवी भारत ने पंडरिया में विधायक भावना बोहरा से बात की. विधायक ने बताया कि बहुत अच्छा और ऊर्जा का अनुभव हो रहा है. उन्होंने बताया कि कई किलोमीटर की यात्रा कर कांवड़िए आ रहे हैं लेकिन किसी के भी चेहरे पर थकान नहीं दिख रही है. इसलिए क्योंकि कांवड़ में जल है, कंधे पर कांवड़ रखा हुआ है जिससे मां नर्मदा और भोले बाबा की शक्ति और आशीर्वाद मिल रहा है. इस वजह से इतना लंबा सफर पूरा हो पा रहा है.

भावना बोहरा ने बताया कि आज की यात्रा का प्रमुख पड़ाव डोंगरिया महादेव रहेगा. जहां वे भगवान जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगी. इसके बाद वे भोरमदेव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगी, जहां उनकी यात्रा का समापन होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button