February 12, 2026 9:31 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

धनतेरस पर दंतेवाड़ा पुलिस का गिफ्ट, 107 लोगों को 22 लाख का मोबाइल लौटाया गया

दंतेवाड़ा: शनिवार को एसपी गौरव राय ने दंतेवाड़ा के 107 लोगों को धनतेरस का गिफ्ट सौंपा. ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि उनके खोए और चोरी हुए मोबाइल थे. पुलिस ने 107 लोगों को 22 लाख के फोन लौटाए. फोन मिलने के बाद लोगों ने पुलिस के काम की सराहना करते हुए उनको धन्यवाद दिया.

22 लाख के गुम फोन लौटाए गए: दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है ‘‘इया आपलो सामान निया’’. इस कार्यक्रम के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को पुलिस ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाती है. एसपी गौरव राय ने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है.

अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुई थी शिकायत: जिन 107 लोगों को 22 लाख के फोन लौटाए गए उन लोगों के फोन अलग अलग थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे. पीड़ितों ने अपनी शिकायत भी उन संबंधित थाना क्षेत्रों में की थी. पुलिस ने अपनी जांच के दौरान अलग अलग जगहों से गुम और चोरी हुए फोन को बरामद किया. दर्ज शिकायतों के आधार पर लोगों को उनके फोन लगाए गए. पुलिस ने कहा कि लोग अगर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे तो हम अपनी कार्रवाई जरुर करेंगे. कई बार लोग इस डर से शिकायत दर्ज नहीं कराते कि थाने जाना पड़ेगा. पुलिस उनसे पूछताछ करेगी इस डर से लोग थाने नहीं आते. लेकिन जब थाने में शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस उसकी जांच कर पतासाजी करती है.

क्या है ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम: “इया आपलो सामान निया” कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि दंतेवाड़ा पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में भी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि जिले में कोई भी व्यक्ति अपनी खोई हुई संपत्ति के लिए असहाय महसूस न करे, पुलिस उनके सामान को खोजने की हर संभव कोशिश करेगी.

तकनीकी संसाधनों और ट्रैकिंग प्रणाली की मदद से अब गुम हुए मोबाइलों को ढूंढना और लौटाना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है. जनता के सहयोग से यह अभियान और भी प्रभावी होगा. जिन लोगों को मोबाइल फोन चोरी या गुम होते हैं वो उसकी शिकायत जरुर पुलिस में करें. हम जरुर उनका खोया फोन खोजकर उनको देंगे: गौरव राय, एसपी, दंतेवाड़ा

सायबर सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी: दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है. इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 और ईमेल cybercrime@gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. एसपी गौरव राय ने बताया कि पुलिस ने “सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा” नाम से एक व्हाट्सएप अकाउंट भी बनाया गया है, जहां नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह सुविधा 24×7 उपलब्ध है, जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे क्यूआर कोड स्कैन कर अपने साथ हुए सायबर अपराध की रिपोर्ट दर्ज कर सकता है. शिकायत दर्ज होने के बाद प्रार्थी को व्हाट्सएप के माध्यम से एकनॉलेजमेंट नंबर भी प्रदान किया जाता है, जिससे वह अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सके.

‘सायबर संगवारी दंतेवाड़ा’ चैनल से जागरूकता अभियान: सायबर अपराध की रोकथाम और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने ‘‘सायबर संगवारी दंतेवाड़ा’’ नामक एक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है. इस चैनल के माध्यम से प्रतिदिन सायबर सुरक्षा, धोखाधड़ी से बचाव और ऑनलाइन सतर्कता से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है.

पुलिस की चेतावनी: दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई अज्ञात कॉल, संदिग्ध व्हाट्सएप संदेश, लिंक या बैंक अकाउंट से संबंधित संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा 9479151665 पर संपर्क करें. पुलिस ने कहा है कि सायबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है.

Related Articles

Back to top button