March 13, 2026 3:49 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
लाइफ स्टाइल

चेहरे के साथ हाथ-पैर भी चमकेंगे, महीनों चलेगा एक बार बनाया गया ये उबटन

चेहरे की देखभाल पर तो ज्यादातर लोग ध्यान देते हैं, लेकिन हाथ-पैरों को इग्नोर कर देते हैं, जबकि पूरी बॉडी की स्किन केयर करना भी उतना ही जरूरी होता है. चेहरे के अलावा हमारे हाथ-पैर भी अच्छे दिखना जरूरी होता है, क्योंकि ये पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है. धूप, धूल और पॉल्यूशन का असर चेहरे के साथ शरीर के उन हिस्सों पर भी समान रूप से होता है जो ज्यादातर खुले रहते हैं. इससे त्वचा में रूखापन हो जाता है और स्किन बेजान दिखने लगती है. नियमित गहराई से सफाई, मॉइस्चराइजिंग से आप हाथ-पैरों की त्वचा को भी हेल्दी रख सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को ये झंझट भरा काम लगता है, इसलिए हम जानेंगे एक ऐसा उबटन बनाने का तरीका जिसे आप महीनों तक यूज कर सकते हैं. ये उबटन त्वचा की रंगत भी निखारेगा.

भारतीय घरों में उबटन का इस्तेमाल बहुत पहले से किया जाता रहा है. नहाने से पहले इसे रेगुलर आफ अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. इससे त्वचा गहराई से साफ होती है और हेल्दी भी रहती है. ये स्क्रब से लेकर मॉइस्चराइजर तक का काम करता है. चलिए जान लेते हैं उबटन बनाने का तरीका.

क्या चाहिए होंगे इनग्रेडिएंट?

उबटन बनाने के लिए आपको चाहिए होगी मसूर की दाल, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर. संतरा के सूखे छिलके. ये सारी चीजें त्वचा की रंगत निखारने से लेकर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने, ग्लो बढ़ाने का काम करते हैं और आप कई स्किन प्रॉब्लम से भी बचे रहते हैं. चलिए जान लेते हैं बनाने का तरीका.

इस तरह बनाएं ये उबटन पाउडर

मसूर की दाल को मिक्सी में पीस लें, इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी को पीसकर भी पाउडर बना लें या मार्केट से इसे पिसा हुआ ही खरीद सकते हैं. संतरा के छिलकों को भी पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद एक बाउल में मसूर दाल, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, संतरा पाउडर समेत सारी चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें, लेकिन हल्दी सिर्फ एक चम्मच ही काफी रहेगी. कोशिश करें कि हल्दी भी घर पर ही पीसें, मार्केट के हल्दी पाउडर में कलर मिला हुआ होता है, जो नुकसानदायक हो सकता है. इस पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें.

जान लें उबटन तैयार कैसे करें

जब भी आपको उबटन लगाना हो तो जरूरत के मुताबिक, इसे किसी बाउल में निकालकर इसमें गुलाब जल, दूध एड करें साथ ही थोड़ा सा नारियल या फिर बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें, इसे चेहरे समेत पूरी बॉडी पर लगा सकते हैं. आधे घंटे बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए उबटन छुड़ा लें और शॉवर लें. ये उबटन का पाउडर कई महीनों तक खराब नहीं होता है.

Related Articles

Back to top button