March 7, 2026 12:11 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को लेकर ऐसा क्या बोलीं कंगना रनौत कि भड़क गए पंजाब के मंत्री, गुजरात की दिला दी याद

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दिए गए एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के अंदर नशीली दवाओं के मुद्दे पर जो दावे किए हैं उसपर पंजाब के आप मंत्री हरपाल चीमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

कंगना रनौत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जैसी स्थिति पंजाब में है वैसी ही हिमाचल प्रदेश की भी हो सकती है. उन्होंने नशे के बढ़ते हुए खतरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ड्रग्स की वजह से महिलाएं विधवा हो रही हैं. कई गांवों के अंदर विधवा महिलाएं हैं. उन्होंने कहा पाकिस्तान और पंजाब से आने वाले नशीले पदार्थ हिमाचल के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं.

ड्रग्स तस्करी को लेकर सवाल

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल से खबरें आ रही हैं कि कुछ लोग घरेलू सामान बेच रहे हैं, और इस खतरे की वजह से खुद को घरों के अंदर बंद कर रहे हैं. कंगना की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, “मैं तो यही कहूंगा कि कंगना रनौत को खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए. वह सिर्फ़ सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए इस तरह की बातें करती हैं. उन्हें जमीनी हकीकत की सही जानकारी नहीं है. अगर तुलना करनी ही है तो पहले उन्हें गुजरात जैसे राज्यों की स्थिति देखनी चाहिए, जहां नशे की समस्या कहीं ज्यादा गंभीर है. गुजरात के बंदरगाहों से ड्रग्स की तस्करी होती है.

कंगना रनौत को इससे पहले भी किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा है था. उस वक्त कंगना ने किसानों और पंजाबी सिंगरों को लेकर टिप्पणियां की थी.

Related Articles

Back to top button