March 7, 2026 10:43 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में मजदूर की बदली किस्मत, अचानक बन गया लखपति, खुदाई के दौरान मिले हीरे

छतरपुर।  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खुरदरे पत्थरों के बीच वर्षों तक कड़ी मेहनत करने वाले हाथों को किस्मत ने चमकता हुआ इनाम सौंपा है, हम बात कर रहे हैं छतरपुर जिले के कटिया गांव के रहने वाले एक मजदूर दंपत्ति की, जिन्हें सालों की मेहनत के बाद पन्ना की हीरा खदान में आधा दर्जन से ज्यादा हीरे मिले हैं। कटिया गांव के रहने वाले हरगोविंद यादव और उनकी पत्नी पवन देवी यादव बीते पांच वर्षों से पन्ना की हीरा खदान में मजदूरी कर रहे थे।

तपती धूप, छाले पड़े हाथ और थक कर चूर हो जाने वाले दिन—लेकिन मन में एक आस कि शायद कभी उनकी मेहनत उन्हें कोई बड़ी सौगात दे दे, और हुआ भी ऐसा ही। हाल ही में खुदाई के दौरान उन्हें कुल आठ हीरे मिले, जिनमें कुछ पक्के और कुछ कच्चे हैं। इन हीरों को देखकर विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि इनकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। फिलहाल हीरे, संग्रहालय में जमा कर परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि उनकी शुद्धता और मूल्य का सटीक आंकलन किया जा सके।

हरगोविंद बताते हैं कि कुछ समय पहले उनके छोटे भाई को भी एक हीरा मिला था, लेकिन जानकारी के अभाव में उसने 2.5 लाख रुपये का हीरा मात्र एक लाख रुपये में बेच दिया था। इस बार जब परिवार को दोबारा हीरे मिले तो वे कोई गलती न करते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से जमा करवाने की तैयारी में है। हीरे मिलने से न सिर्फ हरगोविंद और पवन देवी के घर में खुशियों की रोशनी है, बल्कि पूरा गांव भी इस चमत्कारी संयोग को लेकर उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button