February 28, 2026 7:56 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
देश

रास्ते का कांटा बन गई थी 4 साल की बेटी, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने दबा दिया गला; सदमे में घरवाले

कर्नाटक के हावेरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही बच्ची की हत्या कर दी. मृतक बच्ची की पहचान प्रियंका के नाम से हुई है उसकी उम्र 4 साल बताई जा रही है. मां की पहचान गंगप्पा और उसके प्रेमी की पहचान अन्नप्पा के रूप से हुई है. इन दोनों ने मिलकर चार साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है.

मामला जिले के रानेबेन्नूर तालुका के गुड्डा स्थित अनवेरी गांव का है. गंगम्मा पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. इस दौरान वो अन्नाप्पा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई. धीरे-धीरे गंगम्मा और अन्नाप्पा में बाते शुरू हो गई. इस बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे घंटों बाते करने लगे. लगातार हो रही बताचीत चीजे बदने लगी.

पति को हुआ शक

उन दोनों की बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. अब महिला परिवार पर ध्यान कम देती थी. इसको लेकर उसके पति को चिंता होने लगी. उसने कई बार उससे पूछा, लेकिन महिला ने कुछ नहीं बताया. इसी दौरान पति को पता चल गया कि महिला का अफेयर चल रहा. इसको लेकर दोनों में आये दिन लड़ाई होने लगी.

इसके कुछ समय बाद महिला बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी. कुछ दिनों बाद पति ने महिला से अपनी बेटी को भेजने के लिए कहने गया तो वो बहानेबाजी करने लगी. इस पर पति को कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई. पति ने मामले में पुलिस को शिकायत की तब जाकर मामला सामने आया.

जांच में खुली पोल

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने गई महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी थी. इसके बाद उन लोगों ने शव को तुंगा अपर नहर के पास जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन लड़की का शव अधजली अवस्था में बरामद कर लिया गया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button