February 22, 2026 5:18 pm
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी...
मध्यप्रदेश

Ludhiana के इस इलाके में चल रहा था गंदा धंधा, Police ने मारा छापा तो लोग रह गए दंग

लुधियाना: फुल्लांवाल चौक के पास स्थित सिटी प्लॉजा सैंटर में स्पॅा सैंटर की आड में लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने 2 लोगों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जवद्दी कलां निवासी अर्जुन प्रसाद व गांव संगोवाल के रहने वाले मेनैजर सिमरनजीत सिंह के रूप में की है।

पलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया है। इंस्पैक्टर अवनीत कौर ने बताया कि वह गश्त के दौरान चैकिंग करते हुए फुल्लांवाल चौक के निकट पहुंचीं तो उन्हें सूचना मिली कि सिटी प्लाजा सैंटर की ग्राऊंड पर स्थित एल-5 स्पा सैंटर पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। उनहें पता चला कि प्रबंधकों द्वारा लड़कियों को पैसे का ऑफर देकर उनसे स्पा सैंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने रेड की। रेड का पता चलते ही आसपास स्थित स्पा सैंटरों में अफरा-तफरी मच गई और अधिकतर लोग अपने स्पा सैंटर बंद कर भाग निकले । पुलिस ने मौके पर कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है जिसे लेकर टीम जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए रखे थे और अपने रैगुलर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो दिखाकर व स्पैशल डिस्काऊंट कहकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर आगे भी र्कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button