February 25, 2026 7:33 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
दिल्ली/NCR

अलविदा! नोएडा के IOC अफसर का दर्दनाक सुसाइड नोट: ‘जीवन की दौड़ से थक गया हूँ, अब और नहीं…

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हमलेट सोसायटी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान अहम जानकारी सामने आई है. जांच के दौरान मृतक के फ्लैट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या मानते हुए अपनी जांच उसी दिशा में आगे बढ़ा दी है.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय अजय गर्ग के रूप में हुई है, जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे. वह नोएडा स्थित इसी सोसायटी की 17वीं मंज़िल पर बने फ्लैट में रहते थे. शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अजय गर्ग अपने फ्लैट की बालकनी की ओर गए थे. कुछ ही देर बाद वह अचानक नीचे गिर पड़े. नीचे गिरने की तेज आवाज सुनकर सोसायटी के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां अजय गर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी के निवासियों ने तत्काल पुलिस और डायल-112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से अजय गर्ग को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फ्लैट को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को अजय गर्ग के फ्लैट से आधे पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है. इस नोट में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा है कि वह अब जीवन में आगे नहीं बढ़ना चाहते. नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी व्यक्ति, संस्था या परिस्थिति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा है कि वह काफी समय से खुश नहीं थे.

किस बात को लेकर तनाव में थे अजय?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में किसी भी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं. प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ में भी यह बात सामने आई है कि अजय गर्ग पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे. हालांकि वह किस वजह से तनाव में थे, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.

पुलिस अब अजय गर्ग के निजी और पेशेवर जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस तरह के दबाव या मानसिक स्थिति से गुजर रहे थे. अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और सभी संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है.

बताया जा रहा है कि घटना के समय अजय गर्ग की पत्नी फ्लैट में ही मौजूद थीं. उन्हीं ने सोसायटी के अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस को घटना की सूचना दी थी. बाद में मुंबई में रहने वाले उनके बेटे को भी इस दुखद घटना की जानकारी दी गई. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button