March 2, 2026 9:17 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत! चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

महल कलां: विधानसभा हलका महल कलां के अंतर्गत गांव चन्नणवाल में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत के मामले में महल कलां पुलिस ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में उप-मंडल महल कलां के डी.एस.पी. जतिंदरपाल सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मृतक बेअंत सिंह के पिता भूपिंदर सिंह निवासी चन्नणवाल के बयानों के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डी.एस.पी. ने बताया कि ये चारों युवक अक्सर बेअंत सिंह के साथ नशा करते थे और शुक्रवार शाम को भी उन्होंने बेअंत सिंह को नशा करवाया था। बेअंत सिंह नशे का आदी नहीं था और ओवरडोज के कारण उसे सीने में दर्द हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।

भूपिंदर सिंह ने अपने बयान में यह भी बताया कि वह अपने बेटे को इस बुरी संगत से रोकता था, लेकिन ये युवक उसे नशा देते रहे। परिवार ने सीधा आरोप लगाया है कि बेअंत सिंह की मौत उन लड़कों द्वारा दिए गए नशे के कारण हुई है। डी.एस.पी. ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सबूतों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button