February 11, 2026 5:03 pm
ब्रेकिंग
फाइलेरिया मुक्त होगा बलौदाबाजार: कलेक्टर और अधिकारियों ने खुद खाई दवा, आम जनता से की अपील Durg News: दुर्ग बस स्टैंड में प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर
उत्तरप्रदेश

हरिद्वार के बाद अब बाराबंकी में… औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 29 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा रविवार रात को जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में हुआ. औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ था. इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया.

करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई. घटना के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत की सूचना है, जबकि 29 लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस फोर्स मौजूद थी, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीएम ने बताया कि कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया.

घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य

इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हैं, दो की हालात को गंभीर देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे रहे हैं. इस घटना के बाद औसानेश्वर महादेव मंदिर के हालात सामान्य हैं. घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं. यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी की जा रही है.

मनसा देवी मंदिर में करंट की अफवाह से ही मची थी

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मनसा देवी मंदिर में ये भगदड़ करंट दौड़ने की अफवाह से चलते मची. मंदिर में सावन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. इस बीच करंट आने की अफवाह फैल गई. इस कारण लोग बचने के चक्कर में एक-दूसरे पर चढ़ने लगे.

बता दें कि औसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है. श्रद्धालु यहां महादेव के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. पुरातत्व विभाग के अनुसार, यह औसानेश्वर महादेव मंदिर लगभग 450 वर्ष पुराना है और ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला है.

Related Articles

Back to top button