सोसायटी में हप्ते भर से नही दिया जा रहा खाद, रोजाना डीएपी यूरिया लिए बगैर बैरंग लौट रहे क्षेत्र भर के किसान

कोतबा:- धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सबसे अधिक धान उत्पादन करने वाले अन्नदाता किसानों को खाद के लिए बीते एक हप्ते से सोसायटी के चक्कर लगाने पड़ रहे है। आदिम जाति सेवा ससहकारी समिति मर्यादित कोतबा में बीते एक हप्ते से किसानों को खाद नही मिल पा रहा है। खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कभी मशीन नही है कभी सर्वर नही चल रहा कभी फिंगर नही हो रहा कभी परमिट जारी नही हो रहा कह कर किसानों को रोजाना बैरंग लौटाया जा रहा है।
विदित हो कि मानसून का सीजन प्रारंभ होते ही किसान खरीफ फसल की खेती में जुट गए हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही, जिससे वे असमंजस और परेशानी में हैं।कृषि कार्यों के लिए खाद एक आवश्यक संसाधन है, और इसकी सुचारु आपूर्ति किसानों की प्राथमिक ज़रूरत है। किसानों के लिए समय पर खाद न मिलने से कृषि संकट उत्पन्न हो रहा है। जिससे किसानों को खेती में नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। खेती-किसानी के समय में कोतबा क्षेत्र के अधिकांश गाँवो के किसानों को समय में यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान चिंतित हैं। खरीफ सीजन देखते हुए किसानों के समय पर खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सोसायटि में भंडारण तो कराया गया है। लेकिन खाद लेने के लिए किसानों को पहले इपोस मशीन से फिंगर करा कर परमिट जारी करवाना होता है। बताया जा रहा है कि बीते हप्ते भर से इपोस मशीन ही नही थी अभी नई मशीन प्रशासन ने उपलब्ध करा दी तो सोमवार को सर्वर ही नही चल पा रहा है।किन्ही का फिंगर नही हो रहा है तो किन्ही किसानों का परमिट जारी नही हो पा रहा है। खाद के लिए किसानों को समितियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।अंत में उन्हें बगैर यूरिया डीएपी खाद के खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सोमवार सुबह सोसायटी में खड़े किसान जयनारायण सिंह,दुलेश्वरी पैकरा,भोजराज सिदार,सीताराम पटेल सहित अन्य उपस्थित किसानों ने बताया कि वे काम काज छोड़ कर महीने भर से आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोतबा सोसायटी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।सोमवार सुबह वे 9 बजे से पहुंचे हुए थे। कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नही था 12 बजे कर्मचारियों का आना हुआ कार्यालय खोलने के बाद फार्म भरवाएं गए और इपोस मशीन में फिंगर नही हो रहा है। सर्वर डाउन है। परमिट नही कट पा रहा है।बोल कर हमें आज भी खाद नही दिया गया। यहाँ कभी मशीन नही है कभी सर्वर नही चल रहा कभी फिंगर नही हो रहा कभी परमिट जारी नही हो रहा कह कर उन्हें खाद नही दिया जा रहा है। किसानों को रोजाना बैरंग लौटाया जा रहा है।
वर्शन:- गोविंद यादव प्रबंधक आ.जा.से.स.समिति कोतबा
इपोस मशीन हप्ते भर से नही थी कल शाम को नई मशीन ले कर टेस्ट कर चालू किया गया था। आज सर्वर की दिक्कत जा रही हैं। किसानो का परमिट नही कट पा रहा है, किसानों की परेशानी समझ रहे है। जल्द समाधान कर किसानों को खाद वितरण कराया जाएगा।