February 23, 2026 9:54 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

शादी से किया इनकार… घर में घुसा सनकी आशिक, गर्लफ्रेंड और उसके पिता पर किया खूनी हमला

मध्य प्रदेश के बालाघाट के वारासिवनी थाना अंतर्गत एक युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इतना ही नहीं युवक ने युवती के परिवार के चार लोगों को जान से मारने की कोशिश की. इस दौरान युवती के पिता पर भी हमला किया. युवती और उसके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों का इलाज चल रहा है. वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच में जुट गई है.

जानकारी अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सिरफिरा आशिक सावंगी निवासी धनेंद्र ठाकरे अचानक बुदबुदा निवासी 50 वर्षीय किसान बस्तीराम राणा के घर में घुस गया. इस दौरान घर में बर्तन धो रही 23 वर्षीय युवती को जबरदस्ती एक रूम में ले जाकर शादी का दबाव बनाने लगा. युवती ने इसका विरोध किया गया. वहीं युवती की दादी ने भी युवक के जबरन घर में घुसने का विरोध किया गया. युवक ने युवती की दादी और उसके 3 वर्षीय भतीजे अभी पटेल के साथ मारपीट करने लगा. साथ ही युवती के विवाह से इनकार करने से आक्रोशित होकर आरोपी युवक ने किचन में रखे चाकू से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गई.

चाकू से किया हमला

आरोपी युवक से युवती ने किसी तरह जान बचाकर पड़ोसी के घर पहुंची. घटना की जानकारी मिलने पर युवती के पिता जब घर आए तो उन्होंने युवक को वहां जाने के लिए कहा. आरोपित युवक धनेंद्र ने युवती के पिता के सिर पर भी चाकू और डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया.

पिता और बेटी की हालत गंभीर

वारासिवनी पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को वारासिवनी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, आरोपित युवक धनेंद्र ठाकरे नागपुर में प्लम्बर का काम करता है. युवती का भाई भी उसके साथ ही काम करता है. आरोपी धनेंद्र और पीड़ित परिवार दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं.

Related Articles

Back to top button