February 24, 2026 10:33 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

पहली के पास रहूं तो, दूसरी थाने भागती है…दो शादियां करके फंस गया नेत्रहीन भिखारी, समस्या लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट

खंडवा: खंडवा जनसुनवाई में आज एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक नेत्रहीन शख्स अपनी दो पत्नियों की शिकायत लेकर कलेक्टर के सामने पहुंचा। गुहार लगाई की मेरी दोनों पत्नियों को समझाया जाए साथ रहने के लिए कलेक्टर ने। महिला बाल विकास विभाग महिला थाने में इस मामले को पहुंचा दिया गया है।

ट्रेन में सामान बेचकर और भीख मांगकर गुजारा करने वाले नेत्रहीन शफीक शेख खरगोन के रहने वाले दो पत्नियों शबाना और फेमीदा से परेशान होकर खंडवा कलेक्टर के पास गुहार लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि मेरी दोनों पत्नियों साथ में नहीं रहना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि एक को छोड़कर वह उसके साथ रहे, उसके ऊपर दबाव डालते हैं। मैं चाहता हूं कि वह दोनों एक साथ रहे इसलिए मैं आज कलेक्टर साहब के पास जनसुनवाई में आया था ताकि मैं दोनों को साथ में रख सकूं।

शफीक ने 2022 ने एक नेत्रहीन लड़की शबाना से निकाह किया था, इससे एक बेटी भी है। शबाना के परिजनों ने कहा था कि हमारे साथ रहना जो भी खर्च हो वह देते रहना, सुकून से जिंदगी गुजर रही थी। पर कुछ दिनों बाद वह उससे अच्छा बर्ताव नहीं करते थे तो वह नाराज होकर वहां से चल दिया और दूसरा निकाह नेत्रहीन फ़ैमिदा से कर लिया। इसके बाद से मेरी पहली पत्नी मुझे छोड़कर मायके चली गई है और आने को तैयार नहीं है। अब दोनों पत्नियां एक दूसरे को छोड़कर किसी एक के साथ रहने का बोल रही है। अब मैं परेशान हो गया हूं, ना काम में मन लगता है ना खाने पीने में। मैं तो दोनों को एक छत के नीचे रखने को तैयार हूं, उनको समझाया जाए साहब।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि दो पत्नियों को साथ में रखने का आवेदन लेकर एक आवेदक आया था, जिसने बताया कि उसकी दोनों पत्नियां साथ में नहीं रह रही हैं। मामला पारिवारिक था इसलिए महिला बाल विकास और महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button