February 11, 2026 11:22 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर में ईसाई शख्स की मौत के बाद हंगामा, भीड़ ने चर्च में घुसकर की तोड़फोड़, बिगड़े हालात

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव में कफन दफन मामला लगातार बढ़ रहा है। तीन दिन से चले इस विवाद में कल सोमवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर झूमाझपटी हुई थी। वहीं आज जामगांव में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। आक्रोशित ग्रामीण चर्च में घुस गए हैं और चर्च में तोड़फोड़ की है। मौके पर भारी पुल बल मौजूद है लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से पुलिस काबू नहीं कर पा रही है। शव दफनाने को लेकर शुरु हुए इस विवाद ने हिंसक रुप धारण कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जामगांव निवासी धर्मांतरित  सोमलाल राठौर की मृत्यु हुई थी। जिसके बाद उसके पुत्र भारत राठौर द्वारा जामगांव की सीमा में सोमवार को दफनाया गया। मौत के बारे में उसके भाई और अन्य गांव वालों को भी नहीं बताया। विरोध कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि मृतक आदिवासी मूल में पैदा हुआ है तो घर वापसी कर मूल धर्म की अनुसार शव का दफन हो या ईसाई कब्रिस्तान में दफन करे। विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जामगांव में इक्ट्ठा हुए एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर इस विषय पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों ने जामगांव में आकर शव को निकालकर उनके अधिकृत स्थान (श्मशानघाट) पर ले जाकर दफनाए जाने की मांग की।

कब्र से निकाला शव

वही कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई का आरोप है कि शव को उन्हें बताए बिना दफना दिया गया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया था। इसलिए पुलिस प्रशासन की मदद से शव को कब्र में से निकाला गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button