February 22, 2026 7:42 pm
ब्रेकिंग
मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,...
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बारिश का कहर: 34 जिलों में अलर्ट, नदियां उफान पर, कई स्कूलों में छुट्टी

भोपाल : मध्यप्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के 34 से अधिक जिलों में मंगलवार को तेज़ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, राजगढ़ और उज्जैन में सुबह से ही तेज़ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और एहतियात के तौर पर भोपाल में कई स्कूलों ने स्कूलों ने स्वेच्छा से अवकाश घोषित कर दिया है।

नदियां उफान पर, 80 से अधिक बांध लबालब

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा, बेतवा, ताप्ती सहित प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार प्रदेश के 80 से अधिक प्रमुख बांधों में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। इस वर्ष मानसून ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। जुलाई माह में ही 90% से अधिक जलभराव हो चुका है।

इन जिलों में बारिश का कोटा पूरा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 8 जिलों — ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अब तक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। इन जिलों में अब तक 25.4 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो कि कुल निर्धारित कोटे का लगभग 70% है।

अगले 48 घंटे और भारी

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए भी राज्य के अनेक जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पश्चिम मध्यप्रदेश और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में मौसम अत्यधिक खराब रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button