February 22, 2026 2:00 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में पॉल्यूशन के बीच महंगा हुआ पार्किंग! NDMC ने वसूला दोगुना चार्ज, प्रदूषण कम करने के लिए लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और GRAP-II की पाबंदियों को देखते हुए NDMC ने पार्किंग फीस दोगुना करने का फैसला लिया है. यह फैसला आज यानी 29 अक्टूबर से ही लागू कर दिया गया है. इस फैसले के बाद दिल्ली वासियों की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली के लोगों को अब NDMC में पार्किंग के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. NDMC का दावा है कि इस कदम के पीछे सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम करना है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिले. सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे अन्य उपाय भी कर रही है.

बता दें कि जब तक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-II हटाया नहीं जाता, तब तक पार्किंग के नए रेट लागू रहेंगे. ये भी बता दें कि NDMC के पास दिल्ली में 128 पार्किंग साइट कनाट प्लेस समेत अलग-अलग जगहों पर हैं, जहां प्रतिदिन हजारों गाड़ियां खड़ी होती हैं. अब फीस बढ़ने के बाद पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों को दोगुना चार्ज देना पड़ेगा.

सामान्य दिनों में कितनी लगती थी पार्किंग?

NDMC के मौजूदा पार्किंग शुल्क के मुताबिक, चार पहिया वाहन के न्यूनतम 20 रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 100 रुपए प्रतिदिन लिए जाते थे. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए न्यूनतम 10 रुपए प्रतिघंटा और अधिकतम 50 रुपए प्रतिदिन लिए जाते थे. अब नए आदेश के बाद ये शुल्क दोगुना हो जाएगा. यानि अब कार का प्रतिघंटा 40 रुपए और दिनभर का 200 रुपए लिया जाएगा. वहीं दोपहिया वाहन का प्रतिघंटा 20 रुपए और दिनभर का 100 रुपए लिया जाएगा.

क्यों बढ़ाया गया पार्किंग चार्ज?

दिल्ली-NCR की हवा कुछ समय से काफी जहरीली हो गई है. दिनभर धुंध छाई रहती है. बाहर निकलने वाले लोग खांसी और आंखों में जलन की समस्या से परेशान हैं. डॉक्टरों के यहां मरीजों की संख्या भी अचानक से बढ़ गई है. ऐसे में CAQM ने GRAP के चरण-II को लागू करते हुए कई उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. वहीं पार्किंग फीस बढ़ाने का उद्देश्य यह है कि जो लोग अनावश्यक निजी वाहनों को लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं, उनको रोका जा सके. इससे सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा भी मिलेगा.

Related Articles

Back to top button