February 22, 2026 12:24 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
छत्तीसगढ़

शहीदी सप्ताह में फोर्स का एक्शन, नक्सलियों के चार स्मारक ध्वस्त

बीजापुर: दक्षिण बस्तर में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. बीजापुर से दंतेवाड़ा और सुकमा से नारायणपुर तक फोर्स के एक्शन का असर दिख रहा है. 24 जुलाई को 60 से ज्यादा नक्सलियों ने बस्तर के पांच जिलों में सरेंडर किया था. उसके बाद से कई नक्सलियों की गिरफ्तारी और सरेंडर का सिलसिला जारी है. 25 जुलाई को फोर्स के जवानों ने सुकमा में 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. अब बस्तर के बीजापुर में फोर्स ने नक्सलियों के स्मारक पर स्ट्राइक की है.

चार माओवादी स्मारक ध्वस्त: बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों के जवानों ने चार माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया है. जांगला और कोटमेटा के जंगल में यह कार्रवाई हुई है. बीजापुर के जांगला थाने, भैरमगढ़ थाने के जवान और सीआरपीएफ 214 वाहिनी की टीम ने यह कार्रवाई की है. फोर्स के जवानों ने इस कार्रवाई के साथ नक्सली विचारधारा के प्रतीकों पर करारा प्रहार किया है.

इंद्रावती नदी के किनारे चलाया ऑपरेशन: सीआरपीएफ और बीजापुर पुलिस के जवानों ने इंद्रावती नदी के किनारे के इलाकों में यह ऑपरेशन चलाया. इंद्रावती नदी के किनारे स्थित 03 माओवादी स्मारक को जवानों ने बर्बाद कर दिया. उसके बाद कोटमेट गांव में 1 माओवादी स्मारक पर जवानों ने प्रहार किया. इस तरह माओवादियों के कुल चार स्मारकों को फोर्स के जवानों ने ध्वस्त कर दिया.

बस्तर में जारी है ऑपरेशन मानसून: सुरक्षाबल के जवान बस्तर में लगातार ऑपरेशन मानसून को जारी रखे हुए हैं. इसके जरिए बस्तर के दुर्गम और जंगलों में फोर्स का नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. इससे नक्सलवाद के खिलाफ जंग में सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button