March 12, 2026 8:13 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
मध्यप्रदेश

राजा रघुवंशी पर बनेगी फिल्म, स्क्रिप्ट तैयार, बस क्लाइमेक्स में होगा ये बदलावफिल्म डायरेक्टर और राजा के भाई विपिन रघुवंशषी के बीच हुई बैठक के बाद कहानी भी फाइनल हो गई है. राजा की हत्या शिलॉन्ग में 23 मई को हुई थी. इसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य के साथ मिलकर अंजाम दिया था. सोनम और राज फिलहाल जेल में बंद हैं. इस केस की जांच अभी जारी है. पुलिस को अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि सोनम रघुवंशी के राजा को मारने के पीछे की असल वजह क्या थी.

राजा रघुवंशी मर्डर केस से तो हर कोई वाकिफ है. राजा के गुनाहगार कुछ जेल में हैं तो कुछ को जमानत मिल गई है. राजा का परिवार इंसाफ का इंतजार कर रहा है. इस बीच राजा के बड़े भाई विपिन ने बताया कि वो इस हत्याकांड पर एक फिल्म भी बनने जा रही है. यह फिल्म राजा की जिंदगी पर आधारित होगी. फिल्म का नाम ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ होगा. इसके डायरेक्टर एसपी निम्बावत हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी लिख ली गई है. मगर क्लाइमेक्स में जरा सा बदलाव है.

फिल्म डायरेक्टर और राजा के भाई विपिन रघुवंशषी के बीच हुई बैठक के बाद कहानी भी फाइनल हो गई है. राजा की हत्या शिलॉन्ग में 23 मई को हुई थी. इसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य के साथ मिलकर अंजाम दिया था. सोनम और राज फिलहाल जेल में बंद हैं. इस केस की जांच अभी जारी है. पुलिस को अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि सोनम रघुवंशी के राजा को मारने के पीछे की असल वजह क्या थी.

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लगभग दो महीने को होने को हैं. राजा और सोनम के परिवार के बीच दूरियां भी बढ़ गई हैं. इस बीच आज राजा के मर्डर पर बनने वाली फिल्म ने इस केस में एक और नई अपडेट जोड़ दी है. ‘हनीमून इन शिलांग’ नामक इस फिल्म की घोषणा खुद राजा रघुवंशी के भाइयों ने की, जिसके लिए उन्होंने अपने ही निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की.

क्लाइमेक्स में होगा कुछ बदलाव

राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या के मामले में जहां न्यायालय में सुनवाई अभी चल रही है, उस बीच फिल्म की घोषणा से सवाल भी उठ सकते हैं. ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ फिल्म के डायरेक्टर एसपी निम्बावत बताया कि हम इसका क्लाइमेक्स भी अलग ढंग से सोच रहे हैं. राजा को मारने के बाद आरोपियों की रिमांड और पुलिस की और से दी जाने वालीं यातनाएं भी हम दिखाएंगे.

80 प्रतिशत इंदौर में होगी शूटिंग

डायरेक्टर ने कहा- मैं परिवार के हिम्मत की दाद देता हूं कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए हां कह दी. फिल्म के निर्देशक ने आगे कहा कि हम राजा के साथ हुए विश्वासघात को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे जिससे समाज में ऐसी घटनाएं न हों और लोगों को सीख मिले. इस फिल्म की स्किप्ट रेडी है और कास्टिंग वाले सवाल पर डायरेक्टर ने बताया कि 80 फीसदी शूटिंग इंदौर में होगी. कास्टिंग बॉलीवुड से होगी यानी एक्टर्स मुंबई के होंगे. फाइट सीन भी ऐसे फिल्माए जाएंगे जैसे राजा को उस वक्त कैसे और क्या कुछ झेलना पड़ा होगा.

Related Articles

Back to top button