February 24, 2026 8:59 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

1 अगस्त से इंदौर में दोपहिया वाहनों के लिए बदल जाएंगे नियम, एक ही शर्त पर मिलेगा पेट्रोल

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा और सराहनीय कदम उठाया गया है। 1 अगस्त 2025 से इंदौर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह सख्त आदेश इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी किया गया है।

दरअसल यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद यह ठोस कदम उठाया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह आदेश दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए है और इसका उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना है। आदेश के मुताबिक, यह नियम 1 अगस्त से सख्ती से लागू किया जाएगा और उससे पहले दो दिनों तक शहर भर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग समय रहते इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के बाद जारी यह आदेश शहर में हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को बढ़ावा देगा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने में मददगार साबित होगा। जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वे बिना हेलमेट के किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल न दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button